दार्जिलिंग में टीएमसी नेताओं का भाजपा में शामिल होना जारी

सांसद राजू बिष्ट ने जताया जीत का भरोसा

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग क्षेत्र में राजनीतिक हलचल के बीच टीएमसी के कई नेता और युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में सुमन प्रधान, बुद्ध मोक्तान, बीएस राई, भानु दोंग और दर्शन राई जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और विकासोन्मुख नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा को ग्रामीण स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर युवा वर्ग और विकास को लेकर चिंतित लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्रों में भाजपा के प्रति बढ़ता समर्थन परिवर्तन, एकता और युवाओं की आकांक्षाओं का स्पष्ट संकेत है।

सांसद बिष्ट ने कहा कि भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का संकल्प लोगों के बीच गूंज रहा है और नए सदस्यों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics