कालिम्पोंग : गोरखा गौरव संस्थान, कालिम्पोंग के तत्वावधान में ‘गोरखा मेला 2026’ का आयोजन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जाएगा। गोरखा समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक खानपान के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से इस मेले के तहत सांस्कृतिक प्रदर्शनी और खाद्य उत्सव आयोजित किया जाएगा।
कालिम्पोंग के मेला टार में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय मेले में गोरखा समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक जीवनशैली और विविध खानपान को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य गोर्खा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना तथा पारंपरिक खानपान और रीति-रिवाजों को बढ़ावा देना है। मेले के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
No Comments: