अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

हाजीपुर । वैशाली में महुआ-ताजपुर सड़क पर सिंघाड़ा फतुहा पुल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना महुआ थाना पुलिस को दी गई ।

सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।

बाद में उसकी पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत स्थित गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रगाश राय की 70 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई। परिजनों ने शव की पहचान की।

सरस्वती देवी अपनी पोती को स्कूल से लाने के लिए जा रही थीं, तभी फतुहा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन महुआ थाना पहुंचे और एम्बुलेंस में रखे शव की पहचान की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics