परिसीमन और आरक्षण रोस्टर के बाद होंगे पंचायत चुनाव: दीपक प्रकाश

मुजफ्फरपुर । बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश मुजफ्फरपुर जिले के झपहा पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री दीपक प्रकाश एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानकारी लेने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने में सरकार के विभाग पूरा सहयोग कर रहे हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उनका विभाग पूरी तरह गंभीर है। चुनाव पारदर्शी व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। सरकार चुनाव कराने को लेकर गंभीर है, लेकिन चुनाव की तारीख तय करना चुनाव आयोग का काम है।

पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि चुनाव से पहले सरकार का निर्णय है कि पहले परिसीमन का कार्य कराया जाए। इसके बाद आरक्षण रोस्टर पर काम किया जा रहा है। इस दिशा में पंचायती राज विभाग की ओर से चुनाव आयोग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव आयोग चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग इस दिशा में सभी बिंदुओं पर काम कर रहा है। परिसीमन और आरक्षण रोस्टर पर काम पूरा होने के बाद ही चुनाव होंगे। फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान चुनाव आयोग को सहयोग करने, परिसीमन का काम पूरा कराने और इसके बाद आरक्षण रोस्टर पर काम करने पर है। मंत्री ने कहा कि इसको लेकर उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से जानकारी और फीडबैक ले रही है। यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसके कारण पंचायत चुनाव में कुछ और समय लग सकता है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics