बीपीएससी शिक्षिका विवाद में नया मोड़, बेटे ने मां के खिलाफ खोला मोर्चा

हाजीपुर । बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी के नाबालिग बेटे ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। बेटे द्वारा अपनी मां पर कई आरोप भी लगाए गए हैं। जब बीपीएससी शिक्षिका ट्रेनिंग के लिए सुपौल में थीं, उसी समय उसके पिता अमन उसे अपने साथ घर ले आए थे और पढ़ाई के लिए किसी हॉस्टल में उसका नाम लिखवाया था। मां-बाप के बीच चल रहे विवाद में अब बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटा मीडिया से बात करते हुए अपनी मां पर कई आरोप लगा रहा है।

बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां उसे मारती थी और प्रेम अंकल नामक व्यक्ति के साथ उसके घर पर रहती थी। बेटे के अनुसार, जब उसकी मां सुपौल में रहती थी, तब प्रेम अंकल अक्सर उनके घर आते थे। जब उसके पिता गांव चले जाते थे, तब प्रेम अंकल एक सप्ताह तक वहीं रुकते थे। मां प्रेम अंकल से दो-दो घंटे तक बात करती थी। शिक्षिका अपने दोस्तों को प्रेम अंकल को दोस्त बताती थी, लेकिन बेटे को निर्देश देती थी कि यदि कोई पूछे तो उन्हें मामा बताए।

बेटे ने यह भी बताया कि जब प्रेम अंकल रात में रुकते थे, तो उसकी मां उसे कोने में सुला देती थी और खुद प्रेम अंकल के साथ सोती थी। यदि वह बीच में सोता था, तो उसे किनारे सोने के लिए कहा जाता था।

नाबालिग बेटे ने बताया कि लगभग डेढ़ साल की अवधि में प्रेम अंकल चार से पांच महीने तक उनके साथ रुके थे। मां के डर के कारण वह किसी को कुछ नहीं बताता था। जब वह पिता को बताने की बात करता था, तो उसकी मां उसे बहुत मारती थी।

बेटे ने यह भी बताया कि नीचे रहने वाले लोगों को वह प्रेम अंकल को मामा बताता था, जबकि उसकी मां उसे ऊपर में अंकल बोलने के लिए कहती थी। अब उसे पता चला है कि उसकी मां अपने पिता को तलाक देना चाहती है। बेटे के अनुसार, उसकी मां घर पर बहुत कम रहती थी और ज्यादातर समय सुपौल और हाजीपुर में बिताना पसंद करती थी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics