मुजफ्फरपुर । बिहार की बाबाधाम के रूप में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार अचानक पहुंचे। मंत्री के बाबा गरीबनाथ मंदिर आने की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी आनन-फानन में मंदिर पहुंचे। मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाबा गरीबनाथ धाम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रुके।
इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना, हवन और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जायजा भी लिया। बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी ने मंत्री का पूजन-पाठ कराया। इस मौके पर डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटने के दौरान सोमवार को मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। मंत्री के अचानक जिले में आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचने के बाद मंत्री निशांत कुमार ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अलग-अलग हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि मंत्री निशांत कुमार बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने मंदिर परिसर का जायजा भी लिया।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से प्रस्थान किया। बताया गया कि उन्होंने पहली सोमवारी के अवसर पर बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंत्री पटना के लिए रवाना हो गए।
No Comments: