सीएम सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा

हाजीपुर । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहे और विधि-विधान से दर्शन किए। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही हलचल रही। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की थीं।

मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के मंदिर पहुंचते ही पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक वहां जुट गए। मंदिर प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरे पर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों ने भी मंदिर में पूजा की और भगवान हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान राज्य की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त स्वरूप की पूजा होती है। इसी कारण इस मंदिर की विशेष मान्यता है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics