Avatar

Anugamini

All News

image

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसक वारदातें चिंता का विषय : सुमति छेत्री

गंगटोक । सिक्किम में पिछले कुछ समय में महिलाओं के खिलाफ हिंसक वारदातों में बढ़ोतरी पर Citizen Action Party – Sikkim ने चिंता जाहिर की है। साथ ही पार्टी ने सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार को इसे रोकने में विफल बताते हुए उसकी निंदा की है। सीएपी-सिक्किम की उपाध्यक्ष एवं महिला मामलों की प्रभारी सुमति…

image

उपचुनावों को लेकर SKM संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्‍न

गंगटोक । आगामी उपचुनावों के लिए Sikkim Krantikari Morcha पार्टी (एसकेएम) के संसदीय बोर्ड की पहली प्रारंभिक बैठक अध्यक्ष कुंगा नीमा लेप्चा की अध्यक्षता में हुई और इसमें सदस्य सोनम लामा, अरुण कुमार उप्रेती, भोज राज राई और नर बहादुर दहाल ने गंगटोक के देवराली में भाग लिया। बोर्ड ने इस प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण समिति…

image

एसडीएफ को लगातार दूसरा झटका, Pintso Chopel Lepcha ने दिया इस्‍तीफा

गंगटोक । Sikkim Democratic Front (एसडीएफ ) की वरिष्ठ सदस्य और पूर्व विधायक मनिता प्रधान के बाद अब एसडीएफ के एक और नेता पिंछो छोफेल लेप्चा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लेप्चा ने अपने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में विभिन्न…

image

पाकिम की दो दिवसीय यात्रा पर विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल हुए राज्‍यपाल

पाकिम । सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने दो दिवसीय जिला दौरे के आखिरी दिन आज विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान, राज्यपाल ने रेनाक एवं आरिटार ग्राम पंचायत इकाई के पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों से मुलाकात कर क्षेत्र में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए निचले…

image

पाकिम हवाई अड्डे बंद रहने पर राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर ने जताई चिंता

गंगटोक । सिक्किम के राज्यपालOm Prakash Mathur ने अपने दो दिवसीय पाक्योंग जिला दौरे के दूसरे दिन पाकिम हवाई अड्डे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हवाई अड्डे पर हवाई परिचालन न होने की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस बीच, नाथांग- माचोंग क्षेत्र विधायक श्रीमती पामिन लेप्चा, कृषि एवं…

image

रेलवे ने बदला टिकट रिजर्वेशन का नियम

नई दिल्ली (राजेश अलख) । रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आप 120 नहीं, बल्कि केवल 60 दिन पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेलवे ने एक आधिकारिक आदेश में कहा है कि 1 नवंबर, 2024 से टिकटों के एडवांस आरक्षण की समय सीमा 120 दिन…

image

नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के सीएम

चंडीगढ़ (ईएमएस) । अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता नायब सिंह सैनी आज यानी गुरूवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा की कमान संभाली है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई है। नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के…

image

भाजपा ने हार से बचने के लिए मिल्कीपुर का चुनाव टाला : अखिलेश यादव

लखनऊ (ईएमएस) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी संभावित हार से बचने के लिए मिल्कीपुर का चुनाव टाल दिया, क्योंकि वह अपने आंतरिक सर्वे में हार रहे थे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि की…

image

राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली (ईएमएस) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहां वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा बाद में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। राहुल गांधी सुबह मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बापू निवास में कुछ समय बिताया। महर्षि…

image

एमएसपी पर सोयाबीन भी खरीदेगी सरकार : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली (ईएमएस) । केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को किसान और किसान संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। साथ ही अन्य देशों से आयात होने वाले तेल…

National News

Politics