Avatar

Anugamini

All News

image

कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

गेजिंग : योक्सम स्थित रिसोर्स रिकवरी सेंटर में मंगलवार को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के तत्वावधान में कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपशिष्ट प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण, रिकॉर्ड संधारण, बेलिंग प्रक्रिया तथा पुनर्चक्रण…

image

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गंगटोक : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए अनुमोदन प्रदान किया है। इसके साथ ही वह इस प्रतिष्ठित पद के लिए अनुमोदित होने वाली सिक्किम की पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं। इस अवसर पर न्यायमूर्ति…

image

बोरोंग विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नामची : रालांग-बोरोंग टेरिटोरी में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से बोरोंग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजना शर्मा की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने…

image

सिक्किम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर से हुईं रूबरू

गंगटोक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचीं। उनके आगमन पर लिबिंग हेलीपैड और लोकभवन में भव्य स्वागत किया गया। राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकभवन में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ और पारंपरिक खादा भेंट कर अभिनंदन…

image

गेजिंग अस्पताल को मिला मॉडल डिजिटाइजेशन का दर्जा

गेजिंग : राज्य की स्वास्थ्य अवसंरचना को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, जिला अस्पताल गेजिंग को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक मॉडल डिजिटाइजेशन सुविधा के रूप में नामित किया गया। यह औपचारिक समारोह आज गेजिंग जिला ज़िला पंचायत भवन, क्योंगसा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में गेजिंग की जिला…

image

एसआईसीयूएन प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से की मुलाकात

पाकिम : सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव यूनियन (एसआईसीयूएन) के प्रतिनिधिमंडल ने “कोऑपरेटिव संवाद” कार्यक्रम के तहत सोमवार को लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन चेयरमैन और नॉर्थ ईस्ट स्टेट कोऑपरेटिव यूनियंस फोरम के मुख्य संयोजक डॉ मंगल जीत राई ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अरुणाचल…

image

अवैध घुसपैठ के खिलाफ केंद्र सख्त, हाई-लेवल कमेटी गठित

नई दिल्ली । देश में अवैध रूप से रहते हुए यहां डेमोग्राफिक चेंज के तहत आबादी और सुरक्षा के सिस्टम को प्रभावित कर रहे घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि इसके लिए भारत सरकार ने एक ‘हाई-लेवल कमेटी’…

image

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर घिरीं ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी । पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी…

image

वोट बैंक नहीं, राज्यहित सर्वोपरि : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उपखंड स्थित हाकिमपुर सीमा चौकी पर बड़ी संख्या में कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिक जमा हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से  अवैध बांग्लादेशी नागरिक के निर्वासन की प्रक्रिया तेज करने और जल्द से जल्द इन्हें वापस भेजने…

image

कुर्बानी को इबादत की तरह निभाएं, प्रदर्शन से बचें : मौलाना अरशद मदनी

नई दिल्ली । जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने मुस्लिम समुदाय से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए मंगलवार को उनसे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने को कहा। जमीयत द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मौलाना मदनी ने मुसलमानों से कुर्बानी की तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया…

National News

Politics