Avatar

Anugamini

All News

image

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए प्रशिक्षण शुरू

गंगटोक : सिक्किम के वन सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से बुलबुले स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) में बुधवार से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में राज्य के सभी छह जिलों की ईको-डेवलपमेंट कमेटियों (ईडीसी) के नामित सदस्य भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण…

image

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता: तुषार निखारे

गंगटोक : मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत योजना एवं विकास सचिव तथा मतदाता सूची पर्यवेक्षक तुषार निखारे ने गुरुवार को मार्तम प्रखंड प्रशासनिक केंद्र (बीएसी) का दौरा कर दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए चल रही सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने के…

image

आमा सम्मान दिवस मातृशक्ति के योगदान का सम्मान: राजू बस्नेत

पाकिम : सिक्किम के शिक्षा, खेल एवं युवा मामला विभाग के मंत्री और नामचेबुंग के विधायक राजू बस्नेत ने गुरुवार को सरमसा स्थित एसकेएम पार्टी कार्यालय में एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी द्वितीय आमा सम्मान दिवस और 10वें जन उन्मुक्ति दिवस समारोह की विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चल रही तैयारियों की…

image

‘फ्राइडे सेफ्टी फाइव’ से मजबूत होगी आपदा तैयारियां

नामची : सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने नामची जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग विभाग के सहयोग से नामची पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्‍स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘फ्राइडे सेफ्टी फाइव’ पहल के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएमए अध्यक्ष सह नामची…

image

सामूहिक प्रयासों से गांव बनेगा डिजिटल कार्य संस्कृति और पर्यटन का नया केंद्र : आदित्य गोले

सोरेंग : सिक्किम के सोरेंग जिले के गुम्पादारा में गुरुवार को डिजिटल नोमैड विलेज का सॉफ्ट लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में सोरेंग-च्‍याखुंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदित्य गोले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने…

image

खेल भावना से सराबोर रहा स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल महोत्सव

गेजिंग : 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति एवं यांगथांग यूनाइटेड के संयुक्त तत्वावधान में क्यांगसा खेल मैदान, गेजिंग में आयोजित ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम में सारेंग-च्याखुंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदित्य गोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…

image

एसआईआर की सुनवाई प्रक्रिया तेज, 709 मामलों का निपटारा

पाकिम : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को पाकिम जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान ‘नो मैपिंग’ और ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ श्रेणियों से जुड़े कुल 709 मामलों की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार, ‘नो मैपिंग’ श्रेणी के तहत पश्चिम पेंडम विधानसभा क्षेत्र में 156,…

image

बाल श्रम के खिलाफ नामची में कार्रवाई, प्रतिष्ठानों की जांच

नामची : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस तथा देशव्यापी बचाव एवं पुनर्वास अभियान 4.0 के तहत नामची जिला श्रम विभाग ने सोमवार को नामची बाजार में संयुक्त निरीक्षण एवं बचाव अभियान चलाया। यह अभियान 1 जुलाई 2026 को जारी निर्देश के तहत बच्चों को श्रम से मुक्त कराने, उनकी पहचान और पुनर्वास के उद्देश्य से…

image

रुमटेक में आयुष शिविर ने बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता

गंगटोक : सिक्किम सरकार के आयुष विभाग ने स्थानीय सोचेगांग स्थित 10 शय्या वाले आयुष अस्पताल के माध्यम से रुम्‍तेक स्थित जिमचुंग मोनेस्ट्री में आयुष आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों के जरिए लोगों को रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। शिविर…

image

एसडीएफ ने निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय र्कायकारिणी समिति का किया गठन

नामची : सिक्किम के नवनिर्माण अभियान के तहत जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में Sikkim Democratic Front (एसडीएफ) ने नामथांग-रातेपानी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया है। एसडीएफ प्रवक्ता योजना खालिंग राई ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पवन चामलिंग के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित…

National News

Politics