Avatar

Anugamini

All News

image

राज्यपाल ने फार्मा कंपनियों के साथ विकास और सीएसआर पर किया मंथन

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की अध्यक्षता में आज लोकभवन में राज्य की अग्रणी फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दवा निर्माता कंपनियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी वर्तमान औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा करना और राज्य के विकास में…

image

भारी बारिश से गेजिंग में जनजीवन प्रभावित, कई सड़कें बंद

गेजिंग : लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गेजिंग जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होता जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से मिली शिकायतों के अनुसार योक्‍सम, ताशीडिंग, देन्ताम तथा गेजिंग-बर्मेक क्षेत्र के आसपास भूस्खलन और सड़क अवरोध की घटनाओं के कारण लोगों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी और…

image

नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

गेजिंग : गेजिंग जिले में नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी (एनसीओआरडी) तथा बच्चों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम संबंधी समिति की मासिक समीक्षा बैठक डीएसी स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सम्मेलन कक्ष में हाइब्रिड माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गेजिंग की एडीसी (मुख्यालय) तृप्ति हंगमा सुब्बा ने की। जिला प्रशासनिक…

image

पीएमएफबीवाई एवं केसीसी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पाकिम : कृषि विभाग, पाकिम ने आत्मा के सहयोग से पाकिम प्रखंड में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) एवं केसीसी विषयक जागरुकता कार्यक्रम सह किसान-वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम का समन्वयन एडीओ गगन गुरुंग एवं कृषि विकास पदाधिकारी बिनीता छेत्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ गगन गुरुंग के स्वागत भाषण से हुआ। इस…

image

एनएच-10 पर यातायात बहाली को लेकर सरकार सख्त

गंगटोक : राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर, खासकर 20 माइल क्षेत्र में सड़क संपर्क की मौजूदा स्थिति की समीक्षा हेतु सिक्किम के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। साथ ही, बैठक में 10 अगस्त को रंगपो में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय ‘आमा सम्मान दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों का भी…

image

ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग से बढ़ेगी कारीगरों की पहचान: धीरज सुबेदी

सोरेंग : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ), गंगटोक की ओर से गुरुवार को सोरेंग स्थित रुर्बन सेंटर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ब्रांडिंग और मार्केटिंग विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कारीगरों, उद्यमियों और एमएसएमई इकाइयों को ब्रांडिंग,…

image

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए प्रशिक्षण शुरू

गंगटोक : सिक्किम के वन सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से बुलबुले स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान (एफटीआई) में बुधवार से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में राज्य के सभी छह जिलों की ईको-डेवलपमेंट कमेटियों (ईडीसी) के नामित सदस्य भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण…

image

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता: तुषार निखारे

गंगटोक : मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत योजना एवं विकास सचिव तथा मतदाता सूची पर्यवेक्षक तुषार निखारे ने गुरुवार को मार्तम प्रखंड प्रशासनिक केंद्र (बीएसी) का दौरा कर दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए चल रही सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने के…

image

आमा सम्मान दिवस मातृशक्ति के योगदान का सम्मान: राजू बस्नेत

पाकिम : सिक्किम के शिक्षा, खेल एवं युवा मामला विभाग के मंत्री और नामचेबुंग के विधायक राजू बस्नेत ने गुरुवार को सरमसा स्थित एसकेएम पार्टी कार्यालय में एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी द्वितीय आमा सम्मान दिवस और 10वें जन उन्मुक्ति दिवस समारोह की विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चल रही तैयारियों की…

image

‘फ्राइडे सेफ्टी फाइव’ से मजबूत होगी आपदा तैयारियां

नामची : सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने नामची जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा महिला, बाल, वरिष्ठजन एवं दिव्यांग विभाग के सहयोग से नामची पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्‍स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘फ्राइडे सेफ्टी फाइव’ पहल के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएमए अध्यक्ष सह नामची…

National News

Politics