NHPC ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’

गंगटोक : एनएचपीसी लिमिटेड के तीस्ता-V पावर स्टेशन एवं तीस्ता-VI जल विद्युत परियोजना द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को संयुक्त रूप से ‘रन फॉर यूनिटी’ एवं ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, सिलीगुड़ी एवं प्रमुख, तीस्ता-V पावर स्टेशन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके पश्चात आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में दोनों परियोजनाओं के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्री जितेन्द्र कुमार ने प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर उनके उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की।

इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics