युवा संसद 2026 का दूसरा संस्करण आयोजित

नामची : एसकेएम स्टूडेंट्स विंग की ओर से नामची जिले के विभिन्न कॉलेजों के बीच जिला स्तरीय युवा संसद 2026 के दूसरे संस्करण का आज आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखने, नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने और संसदीय वक्तृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करना था।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एसजीसी नामची के दो विद्यार्थियों तथा सिक्किम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआईएसटी), चिसोपानी के एक विद्यार्थी का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को सिक्किम विधानसभा में आयोजित होगी।

संस्थान के डॉ सीपी खतिवड़ा ने बताया कि एसआईएसटी चिसोपानी का प्रतिनिधित्व करते हुए मेनलोम लेप्चा ने प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। संस्थान ने उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया है। एसआईएसटी के प्रथम वर्ष के विभागाध्यक्ष एवं भौतिकी के सहायक प्रोफेसर डॉ. खतिवाड़ा ने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान मेनलोम लेप्चा का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने भाषण की तैयारी, अभ्यास, प्रस्तुति और संबंधित विषयों के नोट्स तैयार करने में सहयोग दिया।
डॉ खतिवड़ा और मेनलम लेप्चा ने संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) बीबी प्रधान सहित सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। एसआईएसटी ने मेनलम लेप्चा को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics