हरसंभव मदद के लिए तैयार है जिला प्रशासन : डीसी तेनजिंग डी. डेन्जोंग्पा

गेजिंग : जिले में रिम्बी-सिंगलिताम के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेन्जोंग्पा ने निरीक्षण किया। डीसी ने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के साथ योक्सम के एसडीएम जिग्मे भूटिया, सड़क एवं पुल विभाग के डीई संतोष सिंह, युक्साम बीडीओ सनमान लिम्बू, आरओ सह डीडी अमृत राज राई, डीडीएमए के डीपीओ गणेश राई, डीआईओ राजेन तमांग, पंचायत अध्यक्ष मंगल राई, रिम्बी टिम्ब्रोंग जीपीयू सदस्य तथा वन, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। वहीं, राहत शिविर में ओएसडी सपना सुब्बा और अतिरिक्त राजनीतिक सचिव मधुसूदन शर्मा ने भी जिला कलेक्टर से मुलाकात की।

दौरे के दौरान प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं और विभिन्न मांगें रखीं। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में इन समस्याओं के संभावित समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान, डीसी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सभी को एकजुट होकर खड़ा रहना होगा। उन्होंने प्रभावित परिवारों से सकारात्मक रहने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

दौरे के अंत में प्रभावित लोगों को राहत सहायता के रूप में चेक भी वितरित किए गए। सहायता पाने वालों में सुरेंद्र राई, सुक बहादुर राई और सुषमा लिम्बू शामिल रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics