गंगटोक : सिक्किम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संस्कृति और आयुष मंत्री जीटी ढुंगेल ने आज राजभवन में माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव छेवांग ग्याछो और ‘हेलेन लेप्चा सिक्किम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज’ के डीन डॉ विक्रम खड़का भी उपस्थित रहे।
इस मुलाकात के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यपाल महोदय को आगामी 18 सितंबर 2026 को हेलेन लेप्चा सिक्किम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के आरंभ होने के अवसर पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किया। इस समारोह की शुरुआत सिच्चे स्थित ‘हेलेन लेप्चा सिक्किम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज’ परिसर में होगी जिसके बाद मुख्य कार्यक्रम मनन केंद्र में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए राज्य के इस पहले सरकारी चिकित्सा संस्थान की शुरुआत पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
No Comments: