विदेश जाने वालों के लिए आसान हुआ सफर, इमिग्रेशन की मुहर से मिली आजादी

नई दिल्ली । भारत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। खबर यह है कि एक सितम्बर से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को अपने फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन काउंटर पर जाकर स्टैंपिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। आप इमिग्रेशन काउंटर पर जाकर वहां बैठे अफसर को अपने मोबाइल फोन से ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं। जिसके बाद आपको उड़ान की क्लीयरेंस मिल जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यात्रियों को लाइन में ना लगना पड़े और डिजिटल युग में इस जटिल प्रक्रिया को समय के हिसाब से बदला जा सके। इसके लिए देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सितम्बर से यात्रियों के बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन काउंटर पर स्टैंपिंग बंद कर दी जाएगी।

अगर कोई यात्री अपने साथ ई-बोर्डिंग पास की जगह फिजिकल बोर्डिंग पास भी रखना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। लेकिन अगर आपके पास ई-बोर्डिंग पास है तो फिर आपको फिजिकल बोर्डिंग पास कैरी करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे क्लियरेंस की यह प्रक्रिया और तेज हो सकेगी।

इससे पहले सीआईएसएफ सुरक्षा जांच के दौरान बोर्डिंग पास पर की जाने वाली स्टैंपिंग को काफी समय पहले बंद कर चुका है। इसी तरह से अब एक सितम्बर से इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन भी अपने काउंटरों पर यात्रियों के बोर्डिंग पास पर स्टैंपिंग बंद करने जा रहा है।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics