गंगटोक : एनएचपीसी के तीस्ता-5 पावर स्टेशन तथा तीस्ता-6 जलविद्युत परियोजना द्वारा 21 जून को बलूतार में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिजनों, आईआरबीएन कर्मियों, विद्यालय प्रतिनिधियों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई, जिसके उपरांत कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कराया गया।
सत्र के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक सुदृढ़ता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही योग को भारत की विश्व को अमूल्य देन बताते हुए मन, शरीर और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बताया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम ने समग्र स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवनशैली के संदेश को सुदृढ़ किया। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
No Comments: