योग स्वस्थ और अनुशासित जीवन की कुंजी : जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेन्जोंग्पा

गेजिंग : देश के अन्य हिस्सों की तरह गेजिंग जिले में भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। क्योंगसा स्थित जिम्नेजियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखा गया था।

आयुष विभाग, गेजिंग ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माई भारत’ तथा खेल एवं युवा मामलों के विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

जिला कलेक्टर तेनजिंग डी. डेन्जोंग्‍पा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयुष विभाग की योग प्रशिक्षक डॉ बिंद्या गुरुंग ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। अपने संबोधन में जिला कलेक्टर ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि नियमित योग और शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सजग और अनुशासित बनाए रखती हैं। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृप्ति हांगमा सुब्बा, एसएसबी के उप कमांडेंट रामवीर एस. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनम डब्ल्यू. भूटिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी स्वयंसेवक तथा माई भारत और खेलो इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics