केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रंगपो-रानीपुल राजमार्ग खंड का किया निरीक्षण

गंगटोक : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रविवार को सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के रंगपो-रानीपुल खंड का निरीक्षण किया और वहां चल रहे ढलान स्थिरीकरण तथा सड़क सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों से राजमार्ग को अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न बुनियादी ढांचा उपायों का जायजा लिया। इनमें माइक्रोपाइलिंग, आरसीसी रिटेनिंग वॉल, नदी प्रशिक्षण (रिवर ट्रेनिंग) कार्य, चट्टान गिरने से बचाव के लिए बैरियर तथा पहाड़ी ढलानों को स्थिर करने की प्रणालियां शामिल हैं।

अजय टम्टा ने एनएच-10 उन्नयन परियोजना के तहत प्रस्तावित 240 मीटर लंबे कट-एंड-कवर सुरंग (टनल) की योजना की भी समीक्षा की। इस परियोजना के माध्यम से सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने, राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और परिवहन संचालकों के लिए हर मौसम में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इन पहलों के पूरा होने से एनएच-10 पर यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी तथा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक चुनौतियों का प्रभाव भी कम होगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics