नामची में सिक्किम गरीब आवास योजना के तहत निर्मित आवास का उद्घाटन

नामची : मणिराम-फालिडांड़ा ग्राम पंचायत इकाई के अंतर्गत लोअर फालिडांड़ा वार्ड में सिक्किम गरीब आवास योजना (एसजीएवाई) के तहत निर्मित एक नए आवास का उद्घाटन सोमवार को 11-नामची सिंगीथांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश चंद्र राई ने किया।

यह आवास नंदा प्रधान का है, जिसका विधिवत उद्घाटन पंचायत राज विभाग की सलाहकार रमा तमांग, विधायक के ओएसडी एसजे लेप्चा, पूर्व अध्यक्ष ताशी तमांग, नामची बीएसी के बीडीओ उपेन्द्र राई तथा सहायक अभियंता नीलेश राई की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मणिराम-फालिडा़ड़ा ग्राम पंचायत इकाई द्वारा पंचायत अध्यक्ष सोनम तमांग के नेतृत्व में पंचायत सदस्यों के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर विधायक सतीश चंद्र राई ने कहा कि सिक्किम गरीब आवास योजना जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार तथा राज्य के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics