नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपने चिर-परिचित जनसंपर्क वाले अंदाज में नजर आए। दिल्ली में वे अपने सरकारी आवास के बाहर अचानक ऑटो रिक्शा चालक की ऑटो चालक की वर्दी पहने दिखाई दिए। राहुल गांधी को इस बदले हुए रूप में देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
दरअसल, राहुल गांधी ने यह अनोखा रूप ऑटो चालकों की जिंदगी को करीब से समझने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए अपनाया। दिल्ली स्थित अपने आवास के बाहर उन्होंने कई ऑटो रिक्शा चालकों को आमंत्रित किया था। यह पूरी मुलाकात आज आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े इन कामगारों के दैनिक संघर्षों को मुख्यधारा की चर्चा में लाना था।
इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने न केवल ऑटो चालकों से उनके काम, कमाई और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी दिक्कतों पर लंबी बातचीत की, बल्कि उनके साथ बैठकर जमीन पर सादा भोजन भी किया। चालकों ने राहुल को बताया कि कैसे बढ़ती महंगाई और सीएनजी के दामों ने उनकी कमर तोड़ दी है। राहुल ने बेहद संजीदगी से उनकी बातें सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह आम लोगों के बीच पहुंचे हों। इससे पहले भी वे अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अन्य कार्यक्रमों के दौरान कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ सफर करते, तो कभी मैकेनिकों की दुकान पर बैठकर गाड़ियां ठीक करते नजर आ चुके हैं।
No Comments: