ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

गंगटोक : सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आज सूचना भवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन पर एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष सचिव अनीता सुब्‍बा, निदेशक सुनील मोथे सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देना, कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना तथा सरकारी कार्यों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को मजबूत करना था। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को ई-ऑफिस प्रणाली की विभिन्न विशेषताओं और कार्यप्रणालियों जैसे डिजिटल फाइल प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक पत्राचार तथा पेपरलेस कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सलाहकार देवेंद्र रत्‍नपारखी और प्रोग्रामर रिवाज राई ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी जानकारी दी गई कि सिक्किम सरकार के 16 विभागों और 5 जिला प्रशासनिक केंद्रों (डीएसी) में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा चुकी है।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और दैनिक प्रशासनिक कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन और क्रियान्वयन से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics