गंगटोक : समाज कल्याण विभाग के मंत्री साम्दुप लेप्चा ने आज समाज कल्याण भवन में विभिन्न संगठनों को कल्याणकारी सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की प्रधान निदेशक सह सचिव नोर्मित लेप्चा तथा विशेष सचिव वंदना राई भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के कल्याण तथा सेवा कार्यों को समर्थन देने के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और वृद्धाश्रमों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मंत्री साम्दुप लेप्चा ने जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे संगठनों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी उत्साह के साथ कार्य जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
No Comments: