सिमफेड अध्यक्ष ने ‘इंटीग्रम लेक्स फिएस्टा’ में लिया हिस्सा

गंगटोक : सिमफेड के अध्यक्ष तेनजिंग दोरजी भूटिया ने सोमवार को लोअर बर्तुक स्थित सिक्किम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि परिषद द्वारा आयोजित ‘इंटीग्रम लेक्स फिएस्टा’ कार्यक्रम में भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए सिमफेड अध्यक्ष ने कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों द्वारा प्रदर्शित उत्साह, प्रतिभा और एकता की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून, संस्कृति और एकता को समर्पित ऐसे आयोजन राज्य के भावी नेतृत्व को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर तेनजिंग दोरजी भूटिया ने युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल, गोलपोस्ट और जाल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास और अनुशासन के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना आवश्यक है। सिमफेड अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics