ईंधन बचाना आज देशभक्ति जैसा कदम : PM मोदी

'दुनिया बढ़ रही आपदाओं के दशक की ओर'

हेग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती जंग की आशंकाओं को लेकर दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय लगातार बढ़ते संकटों से जूझ रही है और अगर हालात जल्द नहीं बदले तो पिछले कई दशकों में गरीबी के खिलाफ हासिल की गई उपलब्धियां मिट सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट ने दुनिया को ‘आपदाओं के दशक’ की ओर धकेल दिया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले कोरोना वायरस महामारी आई, फिर अलग-अलग क्षेत्रों में युद्ध शुरू हो गए और अब दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। उन्होंने खासतौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद बने हालात का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर इन संकटों पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो दुनिया की बड़ी आबादी दोबारा गरीबी और आर्थिक अस्थिरता की चपेट में आ सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब भारत में भी ऊर्जा संकट का असर दिखने लगा है। चार साल बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने हैदराबाद में लोगों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने और विदेश यात्राएं सीमित करने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री ने लोगों से जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाने, कारपूलिंग करने और गैरजरूरी खर्च कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाना और ईंधन की खपत कम करना आज “देशभक्ति” जैसा कदम है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम सामान्य बन गया था और अब वही व्यवहारिक बदलाव मौजूदा संकट से निपटने में मदद कर सकते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics