आईपीआरडी की अनूठी पहल : सजी सिक्किम की विकास गाथा, हजारों पुस्तकों का वितरण

गंगटोक : ‘राज्यत्व के 50 वर्ष’ के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य दिवस समारोह के समापन अवसर पर सिक्किम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) ने आज एमजी मार्ग पर विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी-सह-वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

गंगटोक के हृदयस्थल में आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने सिक्किम के इतिहास, संस्कृति, शासन व्यवस्था तथा वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाले विभिन्न प्रकाशनों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा प्रकाशित 2,000 से अधिक पुस्तकें और सूचनात्मक सामग्री वितरित की गईं।

“राज्यत्व के 50 वर्ष का उत्सव” थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी राज्य दिवस समारोह का हिस्सा थी, जो पिछले पांच दशकों में सिक्किम की ऐतिहासिक यात्रा, प्रगति और पहचान को समर्पित रही। यह कार्यक्रम विभाग द्वारा सूचना प्रसार, दस्तावेजीकृत इतिहास के संरक्षण तथा नागरिकों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। साथ ही, इसने लोगों को सिक्किम की विरासत, विकास यात्रा और प्रशासनिक उपलब्धियों से जुड़ी प्रकाशनों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

प्रदर्शनी का समन्वय आईपीआरडी के निदेशक श्री सुनील मोथे तथा संयुक्त निदेशक श्री जीएस सुब्बा ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics