सिद्धेश्वर धाम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने की पूजा-अर्चना

नामची । नामची जिले के अपने आधिकारिक दौरे के अंतिम दिन भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आज सिद्धेश्वर धाम (Siddheshwar Dham) का दौरा किया। उनके आगमन पर नामची की जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग, एडीसी त्रिसंग तमांग, एएसपी विकास तिवारी, सिद्धेश्वर धाम के प्रशासक एनएम शर्मा, एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दौरे के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने पवित्र धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics