दिग्विजय सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद व शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा के साथ सार्वजनिक सेवा के अपने अनुभव साझा किए गए। इसके अतिरिक्त राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति तथा क्षेत्र के सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दिग्विजय सिंह, 07 मई से 10 मई 2026 तक सिक्किम के दौरे पर हैं और कई बैठकों में भाग लेंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics