मैदान पर पीएम मोदी का दोस्ताना अंदाज, खिलाडि़यों के दिल में बस गई यादें

पीएम संग फुटबॉल ने जगाए बड़े सपने

गंगटोक : सिक्किम राज्य की स्वर्ण जयंती समारोह के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह गंगटोक के लोक भवन में 17 युवा फुटबॉल खिलाडि़यों के साथ एक दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला। इसके बाद, जैसे ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कीं, तो वह तुरंत वायरल हो गई। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, गंगटोक की एक प्यारी सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है!

इधर, एक तरफ इन तस्वीरों और वीडियो ने पूरे देश का ध्यान खींचा, वहीं प्रधानमंत्री के साथ मैदान पर खेलने वाले राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए युवा फुटबॉल खिलाडि़यों के लिए जीवन भर याद रहने वाला पल बन गया है। इन खिलाडि़यों में नामची एसएआई से पाल्होइशर तमांग और बिपेन राई; लोकेन्द्र फुटबॉल अकादमी से कैरव लिम्बू, सिसेक सुब्बा और अनमोल छेत्री; सोरेंग स्टेट स्पोर्ट्स गर्ल्स अकादमी से यांगरीप लेप्चा और सुक्रिया मंगर; गंगटोक स्टेट स्पोर्ट्स ब्‍यायज अकादमी से मिकजेल भूटिया, अबिरल गुरुंग और अनीश; नामची द्ब्रवॉयज अकादमी से ईशान मांझी, आगेन लेप्चा, आमिष मांझी और अधिश छेत्री के अलावा स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी से प्रेकिला तमांग, ग्युरमे डी तमांग और दिचेन लेप्चा शामिल थे।

इस अविस्मरणीय पल के बारे में प्रेकिला तमांग ने कहा, कल हमें प्रधानमंत्री के साथ खेलने का मौका मिला। यह हमारे लिए एक सम्मान की बात थी और सचमुच जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका था। हम 17 खिलाड़ी और एक रेफरी थे, और यह कुछ ऐसा है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। हम बहुत खुश हैं और स्वयं भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। मैं हमारे मुख्यमंत्री और खेल विभाग के साथ हमारा साथ देने वाले अन्य सभी लोगों को इस अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी।

वहीं, ग्युरमे डी तमांग ने कहा, खेलो इंडिया जैसी पहल युवा खिलाडि़यों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणियों के जरिए, हमें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव मिलता है। यह हमें ऊंचाई तक पहुंचने का मौका देने के साथ ही हमें प्रेरित करता है। इसके साथ, सिसेक सुब्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ खेलने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैदान पर उनका व्यवहार बहुत ही दोस्ताना था, जिससे यह अनुभव और भी खास बन गया। उनके साथ, मिकजेल भूटिया ने भी कहा, शुरू में मैं घबराया हुआ था, लेकिन वे बहुत मिलनसार थे और उन्होंने हमसे एक दोस्त की तरह बात की। इससे यह अनुभव बहुत खास और यादगार बन गया।

इसी तरह, ईशान मांझी और बिपेन राई ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, हमें प्रधानमंत्री के साथ खेलने का मौका और बहुत अच्छा अनुभव मिला। हम और ज़्यादा मेहनत करेंगे और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखेंगे। इस मौके के लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा। प्रधानमंत्री के साथ खेलने का यह मौका देने के लिए हम अपने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहते हैं। वे मैदान पर बहुत मिलनसार और ऊर्जावान थे। उन्हें इतनी ऊर्जा के साथ खेलते देखकर हमें प्रेरणा मिली।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics