गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज राजस्थान के पाली जिले के तखतगढ़ में आयोजित समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा स्थापित 30 मीटर (100 फीट) ऊंचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया साथ ही वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
इसके अंतर्गत विशेष रूप से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं 2 अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण,संघवी केसरी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टीन शेड एवं परिसर में रंगीन लॉकिंग टाइल्स कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई लैब का निर्माण, नगर पालिका क्षेत्र में रेन बसेरा, पक्षी गृह और खेड़ावास में 150केएल क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कार्य आदि रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल ने तखतगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस समारोह के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
No Comments: