नामचेबुंग : सिक्किम इंस्पायर्स कार्यक्रम के तहत पाकिम जिला एकीकृत आर्थिक समावेशन कार्य योजना के अंतर्गत नामचेबुंग जीपीके में आयोजित सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। जिला आईईआईएपी समिति और राज्य कौशल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को डिजिटल कंटेंट बनाने में व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नामचेबुंग जीपीयू की पंचायत अध्यक्ष सकीला राई मुख्य अतिथि थीं। राई ने यहां अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं को सीखे गए कौशल का प्रभावी ढंग से उपयोग करके अपनी रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता की संभावनाएं बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आज के बदलते रोजगार बाजार में डिजिटल साक्षरता और रचनात्मक कौशल के महत्व पर जोर दिया और ऐसी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सिक्किम सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान, सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं, प्रशिक्षुओं ने आयोजक विभाग और प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया। प्रशिक्षण में कंटेंट की योजना बनाना, वीडियो बनाना और डिजिटल कहानी कहने जैसे प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे प्रतिभागियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्षताएं विकसित करने में मदद मिली।
No Comments: