तिमी इनोवेशन फेस्टिवल 2026 आयोजित

दिखा नवाचार का दम, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा

नामची : सिक्किम के नामची में आयोजित “तिमी इनोवेशन फेस्टिवल 2026” ने राज्य में नवाचार और रचनात्मकता की नई लहर पैदा कर दी। डिस्‍कवर तिमी टीम और विज्ञान तथा तकनीकी परिषद सिक्किम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम ने छात्रों, शिक्षकों और नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच पर लाकर नई संभावनाओं के द्वार खोले।

फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के प्रति जागरुकता फैलाना और युवाओं में नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री राजू बस्नेत और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेदू सिंह पंथ उपस्थित रहे। स दौरान ‘इनोवेशन डिस्‍प्‍ले’, ‘टीआईएफ टाक’ और आईपीआर से जुड़े विशेष सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को अपने विचारों को सुरक्षित रखने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने की जानकारी दी। विभाग के निदेशक सुमन थापा और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी राजदीप गुरुंग ने नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल पर प्रकाश डाला।

फेस्टिवल के दूसरे दिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सलाहकार तिलक बस्नेत और अध्यक्ष एनटी भूटिया की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। फेस्टिवल के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दामथांग सेकेंडरी स्कूल को “तिमी ग्रैंड इनोवेशन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया, जबकि आशीष राई को “एक्सीलेंस इन इनोवेशन अवॉर्ड” प्रदान किया गया। वहीं, बेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को “इमर्जिंग इनोवेटर अवॉर्ड” से नवाजा गया।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics