गंगटोक : केंद्र सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित करने के समर्थन में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 17 अप्रैल को होने वाली आगामी ‘नारी शक्ति रैली’ के संबंध में आज स्थानीय एक स्थानीय होटल में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस रैली की शुरुआती देवराली के बिंदु टाटा स्टैंड से होगी जो हॉस्पिटल डारा होते हुए पालजोर स्टेडियम जाकर समाप्त होगी।
सिक्किम विधानसभा उपाध्यक्ष एवं ‘नारी शक्ति रैली संगठन’ की अध्यक्ष राजकुमारी थापा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधानसभा सदस्य सह ‘नारी शक्ति रैली संगठन’ उपाध्यक्ष कला राई और विधानसभा सदस्य सह कोषाध्यक्ष पामिन लेपचा भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री थापा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देशों के तहत यह रैली 17 अप्रैल को आयोजित की जानी है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करने के बाद किया जा रहा है। उन्होंने रैली के गैर-राजनीतिक पहलू पर जोर देते हुए कहा कि यह रैली राष्ट्रीय ध्वज के तले आयोजित की जाएगी और यह महिला सशक्तिकरण का एक उत्सव है।
थापा ने राज्य के सभी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने अपनी एकता एवं शक्ति के प्रदर्शन के साथ महिला सशक्तिकरण की भावना को साकार करने हेतु राज्य की सभी महिलाओं से इस रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू और कुशल आयोजन के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
वहीं, विधायक सह ग्रामीण विकास सलाहकार श्रीमती कला राई ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के निर्देशों को दोहराते हुए रैली के गैर-राजनीतिक स्वरूप पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राज्य की महिलाओं से अपील की कि वे इस रैली में सक्रिय रूप से शामिल होकर इस अधिनियम का समर्थन और स्वागत करें।
इस अवसर पर उपस्थित महिला प्रतिनिधियों के साथ एक खुली चर्चा भी आयोजित की गई। इन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के सुचारू और कुशल संचालन में अपना सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया, साथ ही इसके त्रुटिरहित क्रियान्वयन के संबंध में अपने विचार और सुझाव भी साझा किए। बैठक में सिक्किम विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कलावती सुब्बा के साथ-साथ विभिन्न महिला अध्यक्षों, सलाहकारों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और विशेष कार्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
No Comments: