नामची : मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव विष्णु शर्मा ने राबांग्ला के एडीसी (विकास) डेक प्रसाद दहाल तथा अपर बोरोंग वार्ड के पंचायत प्रतिनिधि टेक मान प्रधान के साथ बोरोंग फामताम जीपीयू अंतर्गत अपर बोरोंग वार्ड में सिक्किम गरीब आवास योजना (एसजीएवाई) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लाभार्थियों से बातचीत कर योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का आकलन किया। इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) के गतिशील एवं व्यावहारिक नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। एसजीएवाई के माध्यम से पात्र परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सभी आवासों का निर्माण विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है और कार्य संतोषजनक गति से प्रगति पर है। निरीक्षण दल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी पात्र परिवारों के लाभ हेतु समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#anugamini
No Comments: