गंगटोक : सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंग्मा नोर्बू शेरपा एवं उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा ने आज लोकभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
यह भेंट आगामी कल आयोजित होने वाले विधान सभा सत्र से पूर्व की गई। इस अवसर पर राज्यपाल और प्रतिनिधिमंडल के बीच सत्र की तैयारियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर आमंत्रण को स्वीकार किया और आगामी विधान सभा सत्र के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं हैं।
इस दौरान सचिव ललित कुमार गुरुंग, प्रधान निदेशक कर्मा छिंरिंग ग्याछो भूटिया तथा माननीय अध्यक्ष के निजी सचिव आदर्श छेत्री उपस्थित रहे।
#anugamini
No Comments: