वनाग्नि प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का हुआ सम्मान

गंगटोक : वनाग्नि की रोकथाम और प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा और अटूट समर्पण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्‍यूआरटी) को आज ताशिलिंग सचिवालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वित्त, योजना, एलआर एंड डीएमडी, ग्रामीण विकास विभाग और सामाजिक कल्याण विभाग के प्रमुख या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी छह वन प्रभागों से त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जहां सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव रवींद्र तेलंग ने स्वयं फील्ड कर्मचारियों से संवाद किया और वनाग्नि से होने वाले नुकसान को कम करने में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। इस दौरान क्‍यूआरटी को उनके अथक प्रयासों और कर्तव्य के प्रति अनुकरणीय समर्पण के लिए औपचारिक रूप से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री रवींद्र तेलंग ने फील्ड स्टाफ की प्रतिबद्धता और दृढ़ता की प्रशंसा की। वहीं, वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से पीसीसीएफ सह प्रधान सचिव प्रदीप कुमार ने विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के अथक प्रयासों को मान्यता देने के लिए मुख्य सचिव कार्यालय का आभार व्यक्त किया। वन एवं पर्यावरण विभाग ने राज्य में वन संरक्षण और आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics