एडवांस्ड रिवर राफ्टिंग और सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

नामची : सिक्किम इंस्पायर्स पहल के तहत जिले के सिक्किप में रंगीत नदी पर आज एडवांस्ड रिवर राफ्टिंग और सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। राज्य के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के तहत आईएचसीएई, चेमचे द्वारा आयोजित किया जा रहा यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक चलेगा।

बताया गया है कि इस पहल का मकसद एडवांस्ड राफ्टिंग टेक्नीक, तेज पानी में बचाव ऑपरेशन, सेफ्टी प्रोटोकॉल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम में प्रतिभागियों की विशेषज्ञता को मजबूत करना है। इसके तहत, प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। आज इसके शुरुआती कार्यक्रम के दौरान नामची डीटीओ के डिप्टी डायरेक्टर लामिन थींग, डिप्टी डायरेक्टर (एडवेंचर) मनोज छेत्री, डीटीओ के प्रशिक्षक के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए 17 प्रतिभागी मौजूद थे।

इस अवसर पर डीटीओ डिप्टी डायरेक्‍टर लामिन थींग ने बताया कि यह कोर्स सिर्फ एडवांस्ड राफ्टिंग कौशल सीखने के बारे में ही नहीं, बल्कि रोमांच, खुद को जानने और आगे बढ़ने के बारे में है। उन्होंने आईएचसीएई प्रिंसिपल काजी शेरपा को उनके लगातार दिशा निर्देश और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया और प्रशिक्षकों एवं आयोजन टीम की तारीफ की। वहीं, प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए थींग ने उनसे फोकस्ड रहने, सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को सख्ती से पालन करने, एक-दूसरे को सपोर्ट करने और सीखने के मौके को पूरी तरह से अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर (एडवेंचर) मनोज छेत्री ने भी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षकों से पूरे मन से सीखने और प्रशिक्षण का ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाने को कहा। साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा ऐसी पहलों का समर्थन करने की पूरी प्रतिबद्धता जताते हुए क्वालिटी ट्रेनिंग और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पक्का करने के लिए हर जरूरी मदद देने का आश्वासन दिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस बेसिक प्रशिक्षण का पहला चरण हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित किया गया था। वहीं, रिवर राफ्टिंग के लेवल-3 और 4 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण 13 से 22 फरवरी तक रंगीत नदी में सिकिप से सिसने डांस एनर्जी डैम तक किया जा रहा है। इसके बाद, प्रशिक्षण का अंतिम चरण 23 से 27 फरवरी तक तीस्ता नदी में आयोजित किया जाएगा।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics