देवजीत सैकिया ने नवनिर्मित इनडोर क्रिकेट अकादमी का किया निरीक्षण

गंगटोक : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को रंगपो के माइनिंग स्थित सिक्किम क्रिकेट ग्राउंड में नवनिर्मित इनडोर क्रिकेट अकादमी का दौरा किया। बीसीसीआई द्वारा 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक सुविधा 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगटोक से वर्चुअली उद्घाटित की जाएगी, जिसमें अन्य कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शामिल होंगी।

सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन (सिका) परिसर में विकसित इस इनडोर अकादमी में नेट प्रैक्टिस सुविधा, जिम, स्विमिंग पूल और अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं, जो क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण को नई दिशा देंगे। मीडिया से बातचीत में सैकिया ने बताया कि 2019 तक पूर्वोत्तर के केवल असम और त्रिपुरा को ही बीसीसीआई की स्थायी सदस्यता प्राप्त थी, जबकि अन्य छह राज्य इससे वंचित थे। अब सभी पूर्वोत्तर राज्यों को स्थायी सदस्यता मिल चुकी है, जिससे खेल अवसंरचना के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई इन राज्यों को स्थापित क्रिकेट केंद्रों के बराबर लाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

सिक्किम में भी इसी दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है और राज्य में दो नए क्रिकेट मैदानों के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। अपने दौरे के दौरान सैकिया ने प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics