गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज 14700 फीट की ऊंचाई पर स्थित याक्ला दर्रे का दौरा किया तथा भारतीय सेना के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की।
सरहदी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए माननीय राज्यपाल ने भारतीय सेना के जवानों के साथ संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में देश के रक्षकों की सराहना की।
इस दौरे के दौरान राज्यपाल महोदय ने सीमा सड़क संगठन और भारतीय सेना को सौंपे गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों व परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।
No Comments: