राष्ट्रीय खेलों में शामिल होगा सिक्किम का 45 सदस्यीय दल : जसलाल प्रधान

गंगटोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। 14 फरवरी तक चलने वाले इस खेल आयोजन में सिक्किम से भी लगभग 45 सदस्यीय दल भागीदारी कर रहा है।

सिक्किम ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता जसलाल प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्किम एथलीटों और अधिकारियों का दल इस खेल समारोह में पांच विधाओं में भाग लेगा। इसमें तीरंदाजी, मुक्केबाजी, साइक्लिंग, फुटबॉल (लड़कियां) और ताइक्वांडो शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह भागीदारी सिक्किम राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष रूप से प्रतीकात्मक है। यइ इस आयोजन में अतिरिक्त गौरव और सांस्कृतिक महत्व जोड़ता है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 10000 से अधिक एथलीट, कोच और अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिताएं 38 खेल विधाओं में होंगी और उत्तराखंड के कई शहरों में आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।

आयोजकों के अनुसार, यह खेल आयोजन पारंपरिक और आधुनिक खेलों के मिश्रण के साथ भारत की समृद्ध खेल संस्कृति का जश्न मनाने का वादा करता है, जिसमें कलारीपयट्टू, योगासन, मल्लखंब और राफ्टिंग जैसे प्रदर्शन खेल शामिल हैं। कुल मिलाकर 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्देश्य न केवल एथलेटिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, बल्कि खेल भावना के माध्यम से एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना भी है।

#anugamini #sikkim

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics