प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा

अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों व मार्गों का किया निरीक्षण

गंगटोक : सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने की स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोहों के समापन अवसर पर 27 और 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने और सभी प्रमुख स्थलों तथा मार्गों पर सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आज प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस टीम में गंगटोक के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सिसुम वांगचुक भूटिया, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक विशाल खवास, सड़क व पुल विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सौरभ लेप्चा, गंगटोक एसडीएम महेंद्र छेत्री, सडक़ व पुल विभाग के मंडल अभियंता बॉबी वाजालिंगपा, जीएमसी के वरिष्ठ बाजार अधिकारी बिष्णु थापा, डीडीएमए उप निदेशक विजयता खरेल और सडक़ व पुल विभाग के कनिष्ठ अभियंता थिनले वांगचुक शामिल थे।

इस दौरान, टीम ने सबसे पहले मैत्रेय मंजरी का निरीक्षण किया, जहां विशेष शाखा के महानिरीक्षक प्रताप प्रधान और विशेष शाखा की डीएसपी कर्मा डोलमा ने सदस्यों को उस स्थल पर लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद, टीम ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय और नर बहादुर भंडारी गवर्नमेंट कॉलेज का दौरा किया। अधिकारियों ने क्रमश: डीएचएच निदेशक छिरिंग तोप्गे भूटिया और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी. पुरोहित को पालजोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा, एमजी मार्ग पर सड़क व पुल विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण टीम को प्रधानमंत्री के निर्धारित रोड शो के लिए मार्ग की योजना के बारे में जानकारी दी।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics