मंगन : सिक्किम फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, चुंगथांग के तत्वावधान में मनाया जा रहा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह आज चुंगथांग पंचायत कार्यालय में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सदस्य, स्थानीय लोग, वरिष्ठ नागरिक तथा चुंगथांग बाजार के दुकानदार उपस्थित रहे। अग्निशमन कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा के महत्व, बचाव उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम सब फायर ऑफिसर चुंगथांग, रिनजिंग लामा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें चुंगथांग फायर स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक यंत्रों और बुनियादी अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, ताकि आग लगने की स्थिति में आम लोगों की तैयारी को मजबूत किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को आग के खतरों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा व सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देना था।
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चले इस सप्ताह का विषय था ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज-आग से बचाव के लिए मिलकर प्रयास’। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम सकारात्मक जनसंवाद और समुदाय में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के नए संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
No Comments: