राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर तीन दिवसीय गेजिंग दौरे पर, छात्राओं संग किया संवाद

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर 20 से 22 मई तक गेजिंग ज़िले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय जनजीवन को निकट से समझना तथा नागरिकों से संवाद करना है।

आज पहले दिन राज्यपाल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लाबिंग, गेरेथांग पहुंचे। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल महोदय ने छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। संवाद के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी चुनौतियां साझा की जिनमें विशेष रूप से खेल मैदान की कमी, एम्बुलेंस सुविधा की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने इन विषयों को सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें प्राथमिकता से देखा जाएगा। विशेष बात यह रही कि राज्यपाल ने आवास व्यवस्था, पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए छात्राओं के साथ भोजन किया और उनके दैनिक जीवन का अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद इंद्रहांग सुब्बा तथा क्षेत्रीय विधायक सह पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के माननीय मंत्री टीटी भूटिया उपस्थित रहे। क्षेत्र विधायक ने विद्यालय से जुड़ी चुनौतियों से राज्यपाल को अवगत कराया वहीं सांसद ने राज्यपाल को अवगत कराया कि पेलिंग से होते हुए योक्‍सम–ताशीडींग से लेकशिप तक की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की पहल राज्य सरकार द्वारा की गई है। इस पर राज्यपाल महोदय ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics