मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार से की मुलाकात

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को मिंतोकगांग स्थित अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने सिक्किम दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए उनके आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ मजूमदार के राज्य में सफल और फलदायी प्रवास की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री तमांग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए केंद्र तथा राज्य के बीच निरंतर सहयोग और सार्थक संवाद बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और सहयोग आवश्यक है।

मुलाकात को सिक्किम और केंद्र के बीच पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics