मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी में मैक्सवेल अस्पताल का किया उद्घाटन

गंगटोक : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को सिलीगुड़ी में डॉ विशाल गोले की पहल पर स्थापित मैक्सवेल अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अस्पताल न केवल सिलीगुड़ी बल्कि सिक्किम के लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थापना से समाज के कल्याण को बढ़ावा मिलेगा तथा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics