मानसून से पहले नामची में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

नामची : मानसून के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के उद्देश्य से बुधवार को नामची में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विधायक सतीश चंद्र राई ने किया।

स्वच्छता अभियान किशन मार्केट से जोरेथांग रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र तक चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की भी साफ-सफाई की गई ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू बनी रहे।

अभियान का उद्देश्य नालियों में रुकावट को रोकना, भारी वर्षा के दौरान जलभराव की आशंका कम करना तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अभियान में नामची नगर परिषद के अध्यक्ष गणेश राय, एमईओ योगेन तामांग, शहरी विकास विभाग के उपनिदेशक सांता कुमार राय, बाजार अधिकारी प्रतिमा सुब्बा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics