sidebar advertisement

हमसे 2 बार गड़बड़ी हुई, अब नहीं होगी; CM नीतीश ने कहा- BJP के साथ अब मिलकर करेंगे काम

गोपालगंज, 12 मई । गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के गोविंद दास उच्च विद्यालय महमदपुर में मुख्यमंत्री Nitish Kumar पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। साथ ही लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा और कहा कि 9 गो बाल-बच्चा पैदा किया। खुद हटा तो ‘बीवी’ को बनवा दिया। उनके लिए परिवार और हमलोग के लिए पूरा बिहार परिवार है।

सीएम नीतीश कुमार का जदयू नेताओं ने फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रत्याशी डॉ.आलोक कुमार सुमन के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। चुनावी सभा में राज्यसभा सांसद संजय झा के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कुचायकोट विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय के अलावा कई नेता मौजूद रहे।

दरअसल, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपने द्वारा किए गए कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज का रिश्ता आज का है, काफी पुराना है। गोपालगंज का काम सब दिन तो करते ही रहते हैं। जिले के कुचायकोट में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की गई। अभी अनुमंडल में आईटीआई की स्थापना की गई। थावे में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कई काम किए गए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में हमसे दो बार गलती हुई है। दो बार भाजपा को छोड़ कर गए। ये इधर उधर कर रहा था, दोनों बार हरवाए। एक बार हरवाए और दुबारा भी गड़बड़ी किया, तो दुबारा भी हरवाए। हमलोग नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन ये कहते रहता हैं कि हमने किया है। ये सब किया है जी।

उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ऊ कोई परिवार है, जी कौन हिसाब से बताइए न। 7 साल में उसको हटना पड़ा है, तो बीबी को बनवाया बताइए तो और उसके बाद 9 गो बाल बच्चा पैदा किया।

बेटी को आगे बढ़ाया, बेटा को आगे बढ़ाया। हम लोग परिवार को देखते हैं, क्या। हमलोग के लिए पूरा बिहार परिवार है। बिहार के लोगों के उत्थान के लिए काम करते ये लोग परिवार के धंधा में काम किया है। कभी मौका मिला उसको दे दिया। गड़बड़ किया तो उसको हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आप लोगों से अनुरोध करेंगे की ये सब कोई काम नहीं किया है। पहले कभी शाम को आप घर से नहीं मिलते थे, लेकिन अब आप इतना घूमते हैं, ये सब काम ऊ सब किया है की हम ही सब करवाए हैं। हम लोग और भाजपा एक साथ अब हम बाएं दाएं नहीं करेंगे। हमलोग जो 1995 से साथ थे, आगे भी एक साथ रहेंगे।

#anugamini

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Politics