नई दिल्ली । पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्णिया सांसद के बयान ने न सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में हलचल मचा दी है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद के बयान के पर सत्ता पक्ष और विपक्षी के कई नेताओं ने उनकी निंदा की है। इस कड़ी में महाराष्ट्र से सांसद रहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लोकसभा सांसद की आलोचना की है।
पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोकसभा सांसद पप्पू यादव की ओर से एक बेशर्म, घिनौनी और बेहद घटिया टिप्पणी। उन्होंने आगे लिखा कि यह वही बीमार मानसिकता है जो उन हजारों लोगों को बढ़ावा देती है, जो राजनीति में महिलाओं को लगातार जज करते रहते हैं।
शिवसेना से पूर्व सांसद ने पोस्ट में आगे लिखा कि उन्हें चुप कराने के लिए बदनामी व चरित्र हनन को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि घरेलू हिंसा कौन कर रहा है? महिलाओं पर गिद्ध दृष्टि किसकी है? पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि अमेरिका से लेकर के भारत तक, नेताओं की। बिना नेता के रूम के बगैर, 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति कर ही नहीं सकतीं।
No Comments: