 
                    पटना, 11 मई । मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अब तक तीन चरणों में 285 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। आज शाम 5 बजे तक चौथे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार रूक जाएगा। 13 तारीख को 96 सीटों के लिए मतदान होगा।
शुक्रवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रचार कर रहा था। पीएम मोदी के लिए सरकार बना पाना अब अत्यंत मुश्किल है। शुक्रवार को पीएम मोदी और कांग्रेस दोनों की पब्लिक रैली थी। इसके बाद लगा कि भाजपा के खिलाफ जनता में बहुत बड़ा आक्रोश है। बेरोजगारी, गरीबी इतनी बढ़ रही है कि सामान्य जनता उसमें सह नहीं पाती है।
हमने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है।
लेकिन मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है।
हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है।
लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे… pic.twitter.com/l23D1gDCIS
— Congress (@INCIndia) May 11, 2024
सभी लोग परेशान हैं कि मोदी जी ने पहले बहुत सारे नौकरियों के वादे किए थे। 20 करोड़ नौकरियां देनी थी, जो नहीं दे पाए हैं। अब उसके बारे में कुछ नहीं बोलते। महंगाई के बारे में वह कुछ नहीं बोलते हैं। अपने भाषण में कहीं भी जिक्र नहीं करते हैं। उन्होंने जो वादे किए थे, उस पर कुछ बात नहीं करते हैं। डेवलपमेंट में उन्होंने क्या किया। पिछले 10 साल में उसके बारे में वह बात नहीं करते।
हमने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है।
लेकिन मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है।
हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है।
लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे… pic.twitter.com/l23D1gDCIS
— Congress (@INCIndia) May 11, 2024
मोदी सरकार में कई मुख्यमंत्री को जेल में भेजा गया। इस सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिन-जिन लोगों पर सीबीआई, ईडी की ओर से कार्रवाई की गई है। कानून के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। इलेक्शन को तबाह करने के लिए जो काम किया गया है। उनको देखते हुए जरूर वापस लेंगे। लेकिन अगर किन्हीं पर कानून को देखते हुए केस किए गए हैं तो उन पर हम कानून के तौर पर ही चलेंगे। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तो क्या राहुल गांधी बनेंगे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता मिलकर जो निर्णय लेंगे, वही इस देश का प्रधानमंत्री बनेगा।
हमने 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है।
लेकिन मोदी जी बोलते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है।
हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है, इसमें जाति-धर्म का कोई जिक्र नहीं है।
लेकिन नरेंद्र मोदी जनता को भड़का रहे हैं, लोगों को बांटने का काम कर रहे… pic.twitter.com/l23D1gDCIS
— Congress (@INCIndia) May 11, 2024
मनोज झा ने कहा कि यह पहला मौका है। मैं घर के सभी को अस्वस्थ करना चाहता हूं कि बहुत जबरदस्त हमें संदेश मिल रहा है। हमने लगातार बिहार में बात की है कि नौकरी का मतलब है तेजस्वी। गांव-गांव में लोग नौकरी देख रहे हैं, भैंस नहीं देख रहे हैं। संविधान कितना खतरे और परेशानी में है। इसके लिए हमें कोई प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ी है। गांव-गांव तक यह बातें पहुंच गई है।
वहीं, दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पहले जब फोटो का दौर आता था। एक ही संस्था के बारे में सबसे ज्यादा सुना करते थे, इलेक्शन कमीशन के बारे में। मोदी जी के दौर में इलेक्शन कमीशन का और ईडी के बारे में ज्यादा सुनने को मिलता है। जिस आधार पर अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दिया है। यह बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है।
पीसी में सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भटचार्य, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी भी शामिल हैं। इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित हैं। स्वास्थ्य की वजह से लालू प्रसाद पीसी में शामिल नहीं हो सके।
#anugamini
 
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
 
         
         
         
         
        
No Comments: