ममता लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं : केजरीवाल

बोले- संस्थाओं के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा हारेगी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी देश के लोकतंत्र की सबसे कठिन और अहम लड़ाइयों में से एक लड़ रही हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी से फोन पर बात की और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई। उन्हें पूरा समर्थन और एकजुटता जताई। वह बेहद कठिन लड़ाई लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी जी सभी संस्थाओं, यहां तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त का भी दुरुपयोग कर रहे हैं, इसके बावजूद वह हारेंगे।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले चुनाव आयोग ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रस्तावित रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीएमसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National News

Politics